
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 33 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर हैं। टीम इंडिया ने 292 रन की बढ़त बना ली है। इससे पहले दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 124 रन बना लिए थे। ओपनर शिखर धवन को आदिल रशीद ने 44 रन के निजी स्कोर पर स्टंप आउट कराया था। केएल राहुल भी 36 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हुए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/india-vs-england-3rd-test-day-3-at-trent-bridge-nottingham-live-news-and-updates-5941417.html
0 Comments: