राजधानी में हर्षोल्लास से मनाई जा रही ईद, केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई दुआ

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ईद हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे शहर काजी द्वारा नमाज अता कराई गई। देश में अमनो-अमान व आपदा पीड़ितों की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। ईदगाह में हुई विशेष नमाज के बाद शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अता की गई और घर पहुंचकर लोगों ने कुर्बानी दी। शहर काजी ने त्योहार पर सफाई का ध्यान रखने की अपील की है। इस्लाम में पाकीजगी को आधे ईमान का दर्जा : शहर काजी शहर काजी ने ईदुज्जुहा पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की हिदायत दी। उन्होंने अपील की है कि सभी अनुयायी ईद के त्यहार के दौरान ऐसी कोई क्रिया न करें, जिससे अन्य धर्म और समाज के लोगों के लिए वह परेशानी का सबब बने। शहर काजी ने यह अपील ईदुज्जुहा पर दिए अपने बयान में की। इस दौरान उन्होंने जिक्र किया कि इस्लाम में पाकीजगी (सफाई) को आधे ईमान का दर्जा दिया गया है। अनुपयोगी चीजों को ऐसी जगह न फेंकें, जिससे गंदगी फैले और लोगों को इससे परेशानी हो।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/eid-in-bhopal-5942625.html

0 Comments: