
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा के डीएनए में अंतर है। भाजपा के डीएनए में ही खोट है और वे केवल बातें ही करते हैं। कांग्रेस के डीएनएन में एक संविधान है, नीति है, विचार है और साफ नीयत है। कमलनाथ शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल की 40 दिन से चल रही जन जागरण यात्रा के समापन के मौके पर बोल रहे थे। यात्रा प्रदेश के सभी 51 जिलों में 600 गांव से 8000 किलोमीटर की दूरी तय करके भोपाल पहुंची है। एक रथ में पटेल ने यह जन जागरण यात्रा की।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/dang-in-bjp-dna-5896561.html
0 Comments: