
मानसून के आने में हो रही देरी से तपिश बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 8 दिन तक ऐसी ही तपिश रहने का अनुमान है। इसके बाद हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन मानसून के 28 जून तक पहुंचने की संभावना कम ही है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की रफ्तार सुस्त हो गई है और अगले 6-7 दिन उसके मुंबई, अहमदनगर, बुलधाना, अमरावती के आसपास अटके रहने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून मध्यप्रदेश पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/latest-weather-news-bhopal-madhya-pradesh-5897117.html
0 Comments: