
कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन के लिए एक बार फिर 17 जून से रजिस्ट्रेशन की लिंक खुल गई है। 23 जून को यूजी कोर्स की पहली सूची जारी होगी। उससे पहले वे छात्र यूजी और पीजी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, जिन्होंने पहले नहीं करवाया था। शासन के पोर्टल पर सरकारी, अनुदान प्राप्त और प्राइवेट कॉलेजों की जो सूची है उसमें से प्राथमिकता के आधार पर छात्र अधिकतम 9 च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। साथ ही रविवार से ही सरकारी कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन भी हो सकेगा। जो छात्र पहले रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद दस्तावेज सत्यापन से रह गए वे भी करवा सकेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/admission-on-mp-govt-college-5897038.html
0 Comments: