
जिले के सुल्तानपुर में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को सुल्तानपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक महादेव ट्रेवल्स की बस सुल्तानपुर से भोपाल जा रही थी। इसी दौरान रायसेन के सुल्तानपुर में नेशनल हाईवे 12 पर सुबह 10.30 बजे बिनेका के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे 20 से ज्यादा यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है बस ओवरलोडेड थी और उसमें 40 से ज्यादा लोग सवार थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/raisen-the-uncontrolled-passenger-5948108.html
0 Comments: