बाइक खराब होने के बहाने रुकवाई कार, दूसरे बदमाश ने कनपटी पर तमंचा अड़ाकर लूट लिए 11.22 लाख रुपए

मालवीय नगर में जौहरी पैलेस के पास रविवार रात 11:20 बजे हुई वारदात को लुटेरों ने लंबी प्लानिंग के बाद अंजाम दिया। बदमाशों में से एक ने जैसे ही मालवीय नगर वाइन शॉप से निकलते अर्जुन सिंह को देखा, उसने 100 मीटर दूर खड़े दूसरे साथी को इशारा कर दिया। दूसरा साथी जौहरी पैलेस से दस कदम आगे (नानके पेट्रोल पंप की ओर) बाइक से उतरकर खड़ा हो गया। बाइक खराब होने का बहाना बनाते हुए वह उसे पैदल मोड़ने लगा। अर्जुन ने जैसे ही डस्टर गाड़ी की रफ्तार धीमी कर शीशे नीचे किए, बदमाश ने कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद बोला बैग उठा नहीं तो गोली मारता हूं तुझे। घबराए अर्जुन ने अगली सीट पर रखा बैग उठाकर उसे थमाया तो उसने पिछली सीट पर रखा बैग भी तमंचे की नोक पर छीन लिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/two-miscreants-robbed-millions-of-rupees-5932678.html

0 Comments: