विश्वकप: मेसी और रोनाल्डो का सफर एक ही दिन खत्म हुआ, फ्रांस-उरुग्वे क्वार्टर फाइनल में

विश्व कप के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में शनिवार को फिश्ट स्टेडियम में उरुग्वे ने पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ उरुग्वे ने 8 साल बाद क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। जहां उसका मुकाबला 6 जुलाई को फ्रांस से होगा। दोनों टीमों के बीच ये तीसरा अंतरराष्टीय मुकाबला था। जिसमें उरुग्वे को पहली जीत हासिल हुई। इससे पहले पुर्तगाल ने 1 जीता था और 1 मैच ड्रॉ रहा था। इस मैच में उरुग्वे के लिए एडिंसन कवानी ने 7वें और 62वें मिनट में गोल किया। कवानी ने इस विश्व कप में 3 गोल किए हैं। वहीं, पुर्तगाल के लिए डिफेंडर पेपे ने 55वें मिनट में गोल किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/news/fifa-worldcup-2018-portugal-vs-uruguay-match-live-news-and-updates-5906932.html

0 Comments: