पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगला आवंटन; कमलनाथ ने कहा- दिग्विजय सिंह को क्यों नहीं दिया बंगला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए बंगला मांगा है। उन्होंने भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि जब तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और उमा भारती को नए बंगले आवंटित कर दिए गए हैं। जब उन्हें बंगला एलॉट किया जा रहा है तो फिर दिग्विजय सिंह को क्यों नहीं। असल में, जबलपुर हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों से एक महीने के अंदर बंगला खाली कराने के आदेश दिए थे, इसके बाद उमा भारती और कैलाश जोशी ने बंगला खाली कर दिया था, लेकिन दिग्विजय सिंह और बाबूलाल गौर ने बंगला खाली करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद सरकार ने बीच का रास्ता निकाला था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/allocation-of-bungalow-to-former-chief-ministers-kamal-nath-5926141.html

0 Comments: