राजगढ़ : वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट फारवर्ड करने पर पांच महीने से जेल में बंद है युवक

व्हाट्सऐप ग्रुप का एडमिन बनना खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इसमें की गई जरा सी चूक जेल भिजवा सकती है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है, जहां गलती से (बाई डिफॉल्ट) ग्रुप का एडमिन बना एक व्यक्ति पिछले पांच महीने से जेल में बंद है। राजगढ़ के तालेन में रहने वाला 21 वर्षीय जुनैद खान बीएससी का छात्र है, और पुलिस ने उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे 14 फरवरी 2018 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह जेल की सजा काट रहा है। जुनैद पर आईटी एक्ट के साथ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/rajgarh-youth-is-locked-in-jail-for-five-months-5922546.html

0 Comments: