असिस्टेंट प्रोफेसर के आवेदन जमा कराए, फिर पोस्ट हटाकर जारी नहीं किया एडमिट कार्ड, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

. प्रदेश के सरकारी कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में संस्कृत साहित्य विषय के लिए आेबीसी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन जमा करा लिए। लेकिन, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवार को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया। इस बात को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार जवाब मांगा और उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। कुल 3422 पदों पर भर्ती होनी है। जिसकी परीक्षा 18 जून से शुरू होने वाली है। वहीं संस्कृत साहित्य की परीक्षा 19 जून को होनी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/high-court-questions-on-anomalies-in-assistant-recruitment-exam-5896956.html

0 Comments: