मानसून की देरी ने बढ़ाई चिंता, पिछले साल के मुकाबले बड़े तालाब का जलस्तर 8 फीट कम हुआ

मानसून अटक गया है। तपिश बरकरार है। बड़े तालाब का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। शनिवार को बड़े तालाब का लेवल 16651.20 फीट पर पहुंच गया। यानी डेड स्टोरेज लेवल(1652.00 फीट) से 0.80 फीट कम। ऐसे में तालाब में बने पंपिंग स्टेशन पर लगे पंप बार-बार एयर लेने लगे हैं। इससे सप्लाई प्रभावित हो रही है। कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी सप्लाई हो रहा है तो कुछ में एक दिन छोड़कर, वह भी क्षमता से आधा। ऐसे में शहर की एक बड़ी आबादी जल संकट से जूझ रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/bada-talab-water-level-down-due-to-monsoon-delay-5896949.html

0 Comments: