195 पिताओं की व्यथा...वो मेरा अंश है, उसे प्यार करने का हक मुझे भी है, लेकिन पत्नी मिलने तक नहीं देती

भोपाल. जहांगीराबाद निवासी सोहेल खान बिजनसमैन हैं। पिछले साल ही सबीना से उनकी शादी हुई। कुछ ही दिनाें बाद पत्नी ने शर्त रख दी कि माता-पिता से अलग हो जाओ। सोहेल ने इंकार किया तो सबीना मायके चली गई। हालांकि तब सबीना गर्भवती थी, यह बात उसने सोहेल का नहीं बताई। हाल ही में एक पारिवारिक मित्र से पता चला कि 9 जून को सोहेल पिता बन गया है। सोहेल जब अपने नवजात बेटे को देखने के लिए सबीना के घर पहुंचे तो उसे बच्चे का चेहरा तक नहीं देखने दिया। साेहेल ने कहा कि वो मेरा अंश है, एक बार मिलने दो। जब सबीना अौर उसके परिजन नहीं माने तो उसने भाई वेलफेयर सोसाइटी से कानूनी सलाह मांगी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/195-soreness-of-fathers-5897002.html

0 Comments: