आयरलैंड: गर्भपात को वैध बनाने पर जनमत आज, भारतीय मूल के पीएम ने की थी कानून में सुधार की मांग

आयरलैंड में आज महिलाओं के गर्भपात (अबॉर्शन) से जुड़े नियमों को बदलने के लिए जनमत संग्रह का आयोजन किया गया है। आयरलैंड दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शुमार है, जहां गर्भपात कानून सबसे कड़े हैं। नियमों के मुताबिक, अब तक यहां महिला का गर्भपात सिर्फ कुछ विषम परिस्थितियों में ही किया जाता है। इसके चलते देश के कई नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 2013 में सविता नाम की एक भारतीय महिला की इन्हीं नियमों की वजह से मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद ही आयरलैंड में गर्भपात कानून पर चर्चा शुरू हुई थी। देश में पहली बार फैसला लिया गया था कि मां की जान बचाने के लिए अगर जरूरी हुआ तो गर्भपात किया जाना चाहिए। पिछले ही साल भारतीय मूल के लियो वरादकर ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कानून पर जनमत संग्रह का ऐलान कर दिया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/polls-open-in-landmark-irish-referendum-to-repeal-abortion-ban-news-and-updates-5880746.html

Related Posts:

0 Comments: