मध्यप्रदेश: 24 घंटे के अंदर कर्ज से परेशान दो किसानों ने की अात्महत्या, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

मध्यप्रदेश में कर्ज किसानों की जिंदगी निगल रहा है। 24 घंटे के अंदर राज्य में कर्ज से परेशान दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। दोनों मामले बैतूल जिले के हैं। ताजा मामला चिचोली थानाक्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव का है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला है। मृतक की पहचान अम्मू उइके के तौर पर हुई है। बकौल पुलिस, परिजनों ने बताया कि मृतक पर दो लाख रुपए का कर्ज था। बैंक कर्मी लगातार कर्ज चुकाने का दवाब बना रहे थे। इससे मृतक तनाव में था। इससे पहले शुक्रवार को भी जिले के झाड़ेगाव में कर्ज से परेशान एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/-5881260.html

0 Comments: